IPO का मतलब शेयर बाजार का नया अवसर अगर आप शेयर बाज़ार में नए है, तो कभी न कभी तो आपने यह सुना ही होगा की कोई कंपनी IPO ला रही है? या शायद किसी ने आपको IPO में निवेश करने की सलाह दी होगी? लेकिन आप समझ नहीं पाए कि असल में IPO क्या होता है? क्योंकि कोई कहता है की IPO में निवेश नहीं करता चाहिए तो कोई कहता है, की IPO लग गया तो एक दिन में पैसा डबल हो जाता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? आप जानना चाहते है तो, चिंता की कोई बात नहीं! आप ऐसे अकेले नहीं हैं, शेयर बाजार की दुनिया, खासकर नए लोगों के लिए, IPO को समझना थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन IPO को समझना उतना कठिन नहीं है। यह लेख हिंदी में आपको सरल शब्दों में समझाएगा कि IPO क्या है? यह कैसे काम करता है?, और आपके लिए इसमें निवेश करना फायदेमंद हो सकता है या नहीं? तो चलिए, शेयर बाजार की इस रोमांचक दुनिया में कदम रखने से पहले, IPO की बारीकियों को जानते हैं! आईपीओ का फुल फॉर्म क्या है?? शेयर बाजार में आईपीओ यानि Initial Public Offering होता है। हिन्दी में इसका अर्थ ‘प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश’ हैं। जैसा की आईपीओ का हिंदी में अर्थ है, इसक...
Share Market in Hindi