सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डबल टॉप (Double Top) कैंडलस्टिक पैटर्न / डबल बॉटम (Double Bottom) कैंडलस्टिक पैटर्न

 शेयर बाजार की जटिलताओं को सरल बनाएं! इस ब्लॉग में, दोहरी चोटी और दोहरा तल कैंडलस्टिक पैटर्न की गहराई से व्याख्या की गई है। सीखें कि इन पैटर्न का विश्लेषण कैसे करें और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को मजबूत करें।

डबल टॉप (Double Top) कैंडलस्टिक पैटर्न

डबल टॉप पैटर्न, (Double Top Pattern) तकनीकी विश्लेषण में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो संभावित उलटफेर का संकेत देता है। यह मुख्य रूप से तेजी (Bullish Trend) के दौरान बनता है और कमजोर पड़ रहे बाजार का संकेत देता है। यानि यह एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है।

Double Top Pattern को कैसे पहचाने?

  1. दो समान हाई (Two Same Highs)
    इस पैटर्न में दो एकसमान हाई (High) कैंडलस्टिक (Candlestick) होते हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग एक बराबर होती है। इन दोनों ऊँची चोटियों के बीच में एक कम गहराई वाला Low बनता है। यानि कीमत का एक निचला बिंदु बनता है। जिसे “नेकलाइन” (Neckline) कहा जाता है।
  2. टूटने का बिंदु (Break Point): दूसरी ऊँची चोटी (High) बनने के बाद, कीमत को नेकलाइन से नीचे बंद होना चाहिए। नेकलाइन का टूटना ही इस पैटर्न के पूरा होने का संकेत देता है और संभावित गिरावट का सूचक है।

डबल बॉटम (Double Bottom) कैंडलस्टिक पैटर्न

  1. डबल बॉटम पैटर्न के बारे में बात करे, तो यह एक बुलिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न है। निचे के चार्ट को देखे तो पहले तो आपको कीमत डाउनट्रेंड में गिरती हुई (बिंदु एक से दो तक) दिखाई देगी। इसतरह से कीमत निचले सर पर सपोर्ट लेती है। और उस स्तर से कीमत ऊपर की ओर एक (बिंदु दो से तीन तक) पुलबैक करती है।
  2. इस पुलबैक में कीमत एक उच्च स्तर बनाकर फिर से पिछले निम्न स्तर (Low Level) पर आकर पुलबैक करती है। (बिंदु तीन से चार) इस तरह से कीमत पुलबैक कर फिर दूसरी बार पहले उच्च स्तर की ओर अग्रेसर हो जाती है। (बिंदु चार से पांच तक) इसे हम निचे के चित्र में देख सकते है।
  • अब यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की कीमत गिरावट के साथ बिंदु १ से बिंदु दो पर आने पर एक पुल बैक करती है। जहा कीमत का एक निम्न स्तर (Lower Low) बन जाता है। पुलबैक के बाद बिंदु ३ पर कीमत को ऊपर जाने से विरोध निर्माण होता है और कीमत फिर से गिरावट के साथ पिछले बिंदु २ के स्तर पर आ जाती है।
  • यहाँ फिर से खरीदारी शुरू होती है और कीमत पुलबैक के साथ ऊपर जाना शुरू करती है। यानि की यहाँ बिंदु २ और ४ कीमत के लिए एक सपोर्ट की तरह काम कर रहे है। बिंदु चार से कीमत फिर पुलबैक लेकर फिर से पहले विरोध हुआ था उस बिंदु ३ के स्तर तक चली जाती है।
  • तरह से हमें हमारा डबल बॉटम पैटर्न मिल जाता है, हाँ लेकिन अभी तो हमें बस यह बनता दिखाई दे रहा है। इसे सफल तभी माना जायेगा जब यह नेकलाइन को तोड़कर ऊपर तेजी में चला जायेगा।

डबल टॉप और डबल बॉटम को ट्रेड के बारे में ट्रेडिंग को समझने के लिए इस लेख को जरूर पढ़े।

डबल टॉप (Double Top) कैंडलस्टिक पैटर्न

डबल बॉटम (Double Bottom) कैंडलस्टिक पैटर्न

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रह्मांड के रहस्य को जानें! धन को अपनी ओर आकर्षित करें! “मनी एंड द लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन”

  जानें कैसे "धन और आकर्षण का नियम" आपकी आर्थिक स्थिति को बदल सकता है! सकारात्मक सोच और ब्रह्मांड के नियमों का उपयोग करके अपनी वित्तीय सफलता को आकर्षित करें। इस ब्लॉग पोस्ट में, धन प्राप्ति के लिये सरल टिप्स और वास्तविक जीवन की कहानियां जानें! मनी एण्ड द लॉ ऑफ अट्रैक्शन (Money and the Law of Attraction) आप सोचेंगे कि इस पुस्तक में हमें ऐसे तरीके बताए गए है, जिनसे हम लॉ ऑफ अट्रैक्शन का इस्तेमाल  करके अपने जीवन में पैसों को आकर्षित करने के लिए इसके प्रिंसिपल्स को अप्लाई करेंगे। लेकिन यह बुक केवल धन को आकर्षित करने तक सीमित नहीं है। बल्कि एक अच्छे जीवन के लिए जरूरी सभी आवश्यक चीजें जैसे प्यार, करियर, सफलता, शांति, सम्मान और ऐसे लोगों को आकर्षित करने के बारे में है। जो आपकी जिंदगी को खास बनाते हैं। यह पुस्तक दो भागों में बटी हुई है। पहले भाग में हमारे जीवन के लिए जरूरी सभी चीजों को आकर्षित करने के लिए लॉ ऑफ अट्रैक्शन के इस्तेमाल के तरीके पर बात की गई है।  दूसरे भाग में बताया गया है कि किस प्रकार हम इस शक्ति के इस्तेमाल से असीम धन को  आकर्षित कर सकते हैं। भाग पहला लेखिका...

2024 में शेयर मार्केट कैसे सीखे फ्री में – Learn Share Market in Hindi Free

  Best Share Market Course in Hindi  हर वो इंसान जो शेयर बाजार को सीखना चाहता है, उस हर इंसान के मन में सबसे पहला यही सवाल उठता है, की शुरुवात कहा से करे? और देखा जाए तो शेयर बाजार के समंदर में कूदने से पहले यह सबसे महत्वपूर्ण विषय है। क्योंकि ज्यादातर लोग युटुब, या अन्य किसी सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर बड़े-बड़े प्रॉफ़िट्स के विडिओ देखकर, उनपर भरोसा कर शेयर बाज़ार के समंदर में कूद पड़ते है। लेकिन वो लोग यह नहीं जानते की शेयर बाजार एक ऐसा समंदर है, जो हमेशा तुफानो से भरा रहता है। कभी ऊपर-ऊपर वह शांत दिखाई दे सकता है, लेकिन उसके अंदर का तूफान कब ऊपर आ जाए और आपको अपने साथ डुबोकर ले जाए, इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। बड़े बड़े लोग भी शेयर बाजार के तूफान में गोते लगाते हुए नजर आते है।  Best Share Market Course in Hindi इसीलिए इस तूफान भरे समंदर में कूदने से पहले हमें यह पता होना चाहिए की सबसे पहले हमे इसे सीखना है, समझना है। फिर धीर से किनारे पर उतरना है। और जब तूफान में खेलने की उसे झेलने की आदत पड़ जाए, तब समंदर के अंदर जाना है। और इसी लिए हमें जरुरत होती है एक रास्ते की जो की...