शेयर बाजार की जटिलताओं को सरल बनाएं! इस ब्लॉग में, दोहरी चोटी और दोहरा तल कैंडलस्टिक पैटर्न की गहराई से व्याख्या की गई है। सीखें कि इन पैटर्न का विश्लेषण कैसे करें और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को मजबूत करें। डबल टॉप (Double Top) कैंडलस्टिक पैटर्न डबल टॉप पैटर्न, (Double Top Pattern) तकनीकी विश्लेषण में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो संभावित उलटफेर का संकेत देता है। यह मुख्य रूप से तेजी (Bullish Trend) के दौरान बनता है और कमजोर पड़ रहे बाजार का संकेत देता है। यानि यह एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है। Double Top Pattern को कैसे पहचाने? दो समान हाई (Two Same Highs) इस पैटर्न में दो एकसमान हाई (High) कैंडलस्टिक (Candlestick) होते हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग एक बराबर होती है। इन दोनों ऊँची चोटियों के बीच में एक कम गहराई वाला Low बनता है। यानि कीमत का एक निचला बिंदु बनता है। जिसे “नेकलाइन” (Neckline) कहा जाता है। टूटने का बिंदु (Break Point): दूसरी ऊँची चोटी (High) बनने के बाद, कीमत को नेकलाइन से नीचे बंद होना चाहिए। नेकलाइन का टूटना ही इस पैटर्न के पूरा होने का संकेत देता है और संभावि...
जानें कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) कैसे आपकी सेवानिवृत्ति को सुरक्षित बना सकती है। इसके फायदे, पात्रता हिंदी में सरल भाषा में समझें। एक स्टडी के हिसाब से 90 प्रतिशत ऐसे भारतीय है, जिनकी आयु 50 से अधिक है, वह इस बात का रिग्रेट करते हैं कि उन्होंने रिटायरमेंट प्लानिंग नहीं की या फिर जल्दी नहीं शुरू की। लेकिन हमें अगर रिटायरमेंट प्लानिंग करनी है, तो NPS या फिर नेशनल परंशन सिस्टम एक काफी पॉपुलर रिटायरमेंट स्कीम सामने आती है। ज्यादातर लोग टैक्स बेनिफिट्स के चलते बिना पूरी स्कीम को समझे NPS में पैसा डाल देते हैं। लेकिन हमें यह समझना होगा की इसके कुछ एडवांटेजेस होने के साथ कुछ डिसएडवांटेजेस भी हैं। चलिए सबसे पहले समझते हैं कि आखिर NPS है क्या? NPS एक परंशन स्कीम है , जिसे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने लांच किया है। पीएफआरडीए यानी कि परंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी इसको रेगुलेट करता है। इसको 2004 में खासकर सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन 2009 में ...