शेयर बाजार की जटिलताओं को सरल बनाएं! इस ब्लॉग में, दोहरी चोटी और दोहरा तल कैंडलस्टिक पैटर्न की गहराई से व्याख्या की गई है। सीखें कि इन पैटर्न का विश्लेषण कैसे करें और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को मजबूत करें। डबल टॉप (Double Top) कैंडलस्टिक पैटर्न डबल टॉप पैटर्न, (Double Top Pattern) तकनीकी विश्लेषण में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो संभावित उलटफेर का संकेत देता है। यह मुख्य रूप से तेजी (Bullish Trend) के दौरान बनता है और कमजोर पड़ रहे बाजार का संकेत देता है। यानि यह एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है। Double Top Pattern को कैसे पहचाने? दो समान हाई (Two Same Highs) इस पैटर्न में दो एकसमान हाई (High) कैंडलस्टिक (Candlestick) होते हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग एक बराबर होती है। इन दोनों ऊँची चोटियों के बीच में एक कम गहराई वाला Low बनता है। यानि कीमत का एक निचला बिंदु बनता है। जिसे “नेकलाइन” (Neckline) कहा जाता है। टूटने का बिंदु (Break Point): दूसरी ऊँची चोटी (High) बनने के बाद, कीमत को नेकलाइन से नीचे बंद होना चाहिए। नेकलाइन का टूटना ही इस पैटर्न के पूरा होने का संकेत देता है और संभावि...
Share Market in Hindi